ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शराब माफिया को पकड़ने गई टीम पर परिजनों ने किया हमला

बिहार में शराब माफियाओं की गिरफ्तारी पुलिस को भारी पड़ रही है। रविवार रात सीवान के पचरुखी थाना क्षेत्र के मंदिरापाली गांव में शराब माफिया को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर परिजनों ने हमला बोल दिया। हमले में थानेदार सहित 5 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार की रात करीब 8:40 बजे की बताई जा रही है।पचरुखी थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया है कि मंदिरापाली गांव निवासी सत्येंद्र यादव उर्फ छोटन यादव शराब का कारोबार करता है। उस पर शराब बेचने के तीन मामले दर्ज है। उसी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मंदिरापाली उसके घर पहुंची थी। पुलिस के पहुंचते ही परिजनों ने लाठी डंडे से पुलिस पर हमला बोल दिया और पुलिस की गाड़ी को भी तोड़ दी । बताया जा रहा है कि पुलिस पर हमला करने में महिलाएं भी शामिल थी।रविवार की देर रात घटना के बाद पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस कर्मियों को गंभीर चोट आयी है। परिजनों ने चौकीदार कमल मांझी की जमकर पिटाई कर दी थी। चौकीदार की हालत गंभीर बनी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.