ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

GNDU में विद्यार्थियों ने निकाला मार्च, पंजाब सरकार से इंसाफ की उठाई मांग

अमृतसर: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट्स के लिए इंसाफ की मांग करते स्टूडेंट्स।पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुई घटना की आग राज्य की अन्य यूनिवर्सिटीज तक भी पहुंचना शुरू हो गई है। अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) के स्टूडेंट्स ने सोमवार चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट्स के लिए इंसाफ की मांग की है। इतना ही नहीं, स्टूडेंट्स ने इस दौरान बैनर पकड़ GNDU कैंपस में मार्च भी निकाला।गौरतलब है कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के 60 के करीब महिला स्टूडेंट्स के नहाते हुए के वीडियोज को कैंपस की ही एक छात्रा ने अपने दोस्त को भेज वायरल करवा दिए थे। जिसके बाद से ही चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के अंदर रोष प्रदर्शन हो रहे हैं और पुलिस भी इस मामले में लगातार गिरफ्तारियां कर रही हैं। लेकिन इस घटना के बाद प्रदेश की अन्य यूनिवर्सिटीज में भी रोष प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। अमृतसर के गुरु नानक देव यूनिवर्सिटीज के स्टूडेंट्स ने सोमवार दोपहर कैंपस के अंदर रोष मार्च निकाला और राज्य सरकार से सभी स्टूडेंट्स को इंसाफ देने की मांग की है। स्टूडेंट्स ने हाथों में बैनर पकड़ सरकार को इस मामले में कड़ा रुख दिखाने की अपील की है।शर्मनाक थी यह घटनास्टूडेंट्स का कहना है कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के अंदर हुई घटना शर्मनाक करने वाली थी। यह घटना आज चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के अंदर हुई है, लेकिन ऐसा किसी भी यूनिवर्सिटी या शिक्षण संस्थान में हो सकता है। ऐसे में सरकार को सख्त कदम उठाकर एक उधारण देनी चाहिए, ताकि आगे कोई ऐसा करने की सोच भी ना सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.