ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सड़क हादसे में 15 यात्री घायल, अस्पताल पहुंचे विधायक गुलाब कमरो ने जाना हालचाल

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: मनेंद्रगढ़ के केल्हारी के पास सड़क हादसा।​​​​​​मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के केल्हारी में सोमवार को यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई। मनेंद्रगढ़ से जनकपुर जाने वाली बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 15 यात्री घायल हो गए हैं। यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ है।जानकारी के मुताबिक, जनता सुपर बस केल्हारी थाने से बस 100 मीटर की दूरी पर पहुंची कि अचानक तेज रफ्तार बस ने अपना नियंत्रण खोते हुए एक दीवार को टक्कर मार दी और पलट गई। हादसे में घायल लोगों में महिला, पुरुष और स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, हालांकि राहत की बात ये है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज जारी।इधर बस की टक्कर से टूटी दीवार में एक महिला दब गई। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने निकाल लिया है। फिलहाल सभी घायल मरीजों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केल्हारी में चल रहा है।विधायक गुलाब कमरो ने घायलों का हाल जाना।इधर घटना की खबर लगते ही क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डाक्टरों को सभी घायलों को समुचित इलाज देने के निर्देश दिए। गम्भीर रूप से घायल मरीजों को तत्काल रेफर करने को कहा। इसके बाद 4 मरीजों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर रेफर किया गया है। उन्होंने फोन के जरिए घायलों के संपर्क में रहने के निर्देश भी दिए।बस दीवार से टकराकर पलटी।आज जांजगीर-चांपा जिले में भी दो सड़क हादसेवहीं सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले में भी दो अलग-अलग हादसों में एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। जिले के NH-49 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार चाची-भतीजी को अपनी चपेट में ले लिया और उसे करीब 60 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। आज स्कूल वैन नहीं आने पर चाची नवदानी सराफ अपनी भतीजी वैष्णवी को केंद्रीय विद्यालय छोड़ने जा रही थी, लेकिन इसी दौरान हादसा हो गया है। फिलहाल गंभीर रूप से घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है और चाची नवदानी सराफ के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।बाइक सवार युवक की भी मौतइसके अलावा जांजगीर-चांपा जिले में ही सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। एक्सीडेंट में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम सुकली में हुई। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि मरने वाले युवक का नाम हीरानंद श्रीवास (25 वर्ष) है, जो पचेड़ा का रहने वाला था। वो अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए वहां से जांजगीर आया हुआ था, लेकिन सुकली के आरा मिल के पास गिट्टी से लदे ट्रैक्टर ने उसकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.