ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बद्रीनाथ धाम में मौसम की पहली बर्फबारी ने पहाड़ों पर बढ़ाई सर्दी

बद्रीनाथ:  ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है। बद्रीनाथ और सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली है। पहाड़ों पर लगातार 3 दिनों से बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर बारिश के बाद बर्फबारी भी हुई है। बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब पारा इतना गिर गया है कि लोगों को कड़कड़ाती ठंडक का आभास होने लगा है। बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में 3 दिनों बाद सूरज के दर्शन हुए हैं। पहाड़ी चोटियां सफेद दिखाई दे रही हैं। उल्लेखनीय है कि इस समय हेमकुंड और बद्रीनाथ धाम की यात्रा चरम पर है। यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। लोग बर्फबारी और उसके नजारे का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
इस बार सितंबर में ही पहाड़ी चोटियां बर्फ से सफेद होनी शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यहां लगातार बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। समय से पहले ही इस ठंड का आगाज हो सकता है। फिलहाल मौसम विभाग ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। फिर भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आ रही है। बारिश के बीच बर्फबारी से पहाड़ी राज्यों में पारा गिर गया है।
उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन राज्यों में अगले कुछ दिन और मूसलाधार बारिश होने के आसार है। ऐसे में वहां जाने वाले पर्यटकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.