ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंद्रपुरा मोहल्ले में सिर और मुंह पर किए वार, एक अन्य को भी लगी चोट

फतेहाबाद: इंद्रपुर मोहल्ले में घटनास्थल पर पड़ा खून।हरियाणा में फतेहाबाद की इंद्रपुरा मोहल्ले में कुछ लोगों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने वाले एक युवक को भी इन दौरान चोटें आई। फिलहाल घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, इंद्रपुरा मोहल्ला निवासी ईश्वर पाल फाइनेंस का काम करता है। उसका उसके जानकार युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जब वह वाल्मीकि चौक के सामने इंद्रपुरा को जाने वाली गली से गुजर रहा था तो रवि, अभिषेक, गोल्डी, कबाड़ी ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। इसी झगड़े में उन्होंने ईश्वर पर तेजधार हथियारों से वार कर दिए। जिसमें उसके चेहरे और सिर पर चोटें आई।जिसके बाद हमलावर युवक वहां से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि हमलावर युवक को भी इस दौरान चोट आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.