ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पांच गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित, नहीं हो पा रही खेतों की सिंचाई, धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर

फरीदाबाद: किसान बोले, फोन करने पर नहीं मिलता कोई जवाब,  बिजली निगम अधिकारियों पर लगाया मनमानी करने का आरोप।जिले के पांच गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से खेतों कीसिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि बिजली विभाग रोस्टर के हिसाब से सप्लाई नहीं दे रहा है। खेतों में धान की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर कोई जवाब तक नहीं मिलता। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।केंद्रीय राज्यमंत्री को दिए ज्ञापन में किसानों ने कहा है कि भूपानी वसुंधरा सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गांव ददसिया, बंदेपुर, बादशाहपुर, पलवली, टिकावली में खेतों की सिंचाई के लिए निर्धारित बिजली आपूर्ति बाधित है। कभी रात तो कभी दिन में थोड़े समय के लिए ही बिजली आती है। जिस कारण से धान की फसल खराब होने के कगार पर है। क्योंकि फसल में पानी नहीं लग पा रहा है। किसानों की मांग है कि फसलों की सिंचाई के लिए समय निर्धारित कर बिजली सप्लाई बहाल कराई जाए ताकि फसलों को बर्बाद होने से बचाया जा सके। उधर एसडीओ अंकित मित्तल का कहना है कि कुछ तकनीकी गडबड़ी के कारण कट लग रहे हैं। एक दो दिन में बिजली आपूर्ति प्राॅपर तरीके से बहाल कर दी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.