ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फर्जी डॉक्टर ने 10 लोगों से ठगे साढ़े 10 लाख, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई: गिरफ्तार आरोपी दुर्ग जिले में फर्जी डॉक्टर ने अपनी पहुंच का दावा करके 10 लोगों से रिसाली नगर निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े 10 लाख रुपए की ठगी की है। दो साल बीत जाने के बाद भी जब वह नौकरी नहीं लगवा पाया, तो लोगों ने इसकी शिकायत नेवई थाने में की। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।नेवई टीआई ममता शर्मा अली ने बताया कि 20 सितम्बर को सुपेला कृष्णा नगर निवासी पुरुषोत्तम मेश्राम ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई। वह अपने सात अन्य साथियों के साथ थाने पहुंचा था। उसने बताया कि मरोदा बजरंगपारा निवासी करण चंद्राकर जो खुद को डॉक्टर बताता है, जबकि वह फर्जी डॉक्टर है।शासन-प्रशासन में पहुंच का दावा कर ठगीकरण चंद्राकर शासन-प्रशासन में पहुंच होने की बात कहते हुए रिसाली नगर निगम में विभिन्न पदों पर नौकरी लगाने का दावा किया था। उसके झांसे में आकर उसने खुद और अपने दोस्तों की नौकरी लगवाने की बात कही। उसने 10 लोगों से 10 लाख 50 हजार रुपए ले लिए। जब वह नौकरी नहीं लगवा सका तो लोगों ने पैसे वापस करने की बात कही। इस पर वह पिछले दो सालों से टाल-मटोल करता आ रहा था। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।ठगी के रुपए से बनवा लिया पक्का मकानटीआई ममता शर्मा अली ने बताया कि आरोपी ने ठगी के रुपए से गांव में अपना पक्का मकान बनवा लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.