23 सितंबर तक चलेगा अभियान, 4,37,397 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
फतेहपुर: फतेहपुर में पोलिया की ड्रॉप पिलाने स्वास्थ्य कर्मी।यूपी के फतेहपुर में पल्स पोलियो अभियान के तहत टीम गांव-गांव में जाकर नवजात शिशुओं को पोलियो की ड्रॉप पिला रही। साथ ही 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा दिलवाने की अपील कर रही है। जिले में यह अभियान 19 से 23 सितंबर तक चलेगा।मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील कुमार भारती ने बताया कि 18 सितंबर को 1280 बूथों के माध्यम से पोलियो अभियान शुरू किया गया है। जिले में 4,37,397 बच्चों (0-5 वर्ष)को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य मिला है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 884 टीमें, 256 सुपरवाइजर और 43 मोबाइल टीमें लगाई गई हैं।19 सितम्बर से 23 सितम्बर तक टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का काम करेंगी।फतेहपुर में पोलिया की ड्रॉप पिलाने पहुंची टीम।पोलियो अभियान को सफल बनाने की अपीलमुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि पोलियो कुछ देशों में अभी भी है और लौट सकता है। अपने बच्चों की सुरक्षा में कोई चूक न होने दे। पोलियो की खुराक पिलाएं। पोलियो पर जीत बनाये रखने में योगदान दें। अभिभावकगण अपने जीरो से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को दवा जरूर दें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.