सोनम कपूर ने दिखाई बेटे की पहली झलक
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पिछले महीने बेबी बॉय को जन्म दिया था। अब हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर फैमिली फोटो शेयर कर फैंस को अपने बेटे की झलक दिखाई है। इसके साथ ही उन्होंने बेटे के नाम का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने उसका नाम वायु कपूर आहूजा रखा है।
सोनम कपूर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारी लाइफ में नई सांसे शामिल हो चुकी हैं। भगवान हनुमान और भीम के रूप में ये हमारी ताकत और हिम्मत का प्रतीक है। सभी से हम अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के लिए आशीर्वाद चाहते हैं। हिंदू धर्म में वायु पांच तत्व में से एक हैं। वो सांस के देवता हैं। हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं और वो हवा के शक्तिशाली भगवान हैं।’
सोनम कपूर ने आगे लिखा, ‘वायु इस संसार की जान हैं। वो बुद्धि के मार्गदर्शक हैं। प्राण, इंद्र, शिव और काली सभी वायु से जुड़े हुए हैं। इसलिए वायु को बहादुर, वीर और सुंदर भी कहा जाता है। वायु और उसके परिवार के लिए आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।’
सोनम कपूर और आनंद आहूजा 8 मई 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। इस साल के शुरुआत में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। वहीं पिछले महीने 20 अगस्त को उन्होंने बेटे को जन्म दिया था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.