डिवाइडर पर सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचला,चार की मौत
नई दिल्ली| सीमापुरी इलाके में एक ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान 52 वर्षीय करीम, 25 वर्षीय छोटे खान, 38 वर्षीय शाह आलम और 45 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। वहीं, 16 वर्षीय मनीष और 30 वर्षीय प्रदीप घायल है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.