ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मॉनसून की विदाई से पहले बढ़ा प्रदूषण

दिल्ली | मानसून की विदाई से पहले ही दिल्ली-एनसीआर में हवा की सेहत बिगड़ने लगी है। एनसीआर के शहरों की हवा साफ व संतोषजनक से औसत श्रेणी में पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 130 आंकड़े के साथ औसत श्रेणी में रहा। सबसे खराब हवा 141 एक्यूआई के साथ गुरुग्राम की रही। वहीं, फरीदाबाद का 121, गाजियाबाद का 105, ग्रेटर नोएडा का 121, नोएडा 111 व दिल्ली के नजदीकी पलवल का एक्यूआइ 105 रहा। इसके अलावा मेरठ और हापुड़ की हवा ठीक रही है। उधर, प्रदूषण के घिरते खतरे को देखते हुए सरकारी एजेंसियां भी हरकत में आ गई।पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पराली के समाधान के तौर पर बताए जा रहे बॉयो डीकंपोजर लैब का दौरा किया, जबकि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी ने पटाखों पर पाबंदी के आदेश जारी किए हैं। परिवहन विभाग वाहनों के प्रदूषण की जांच के लिए अपने प्रवर्तन दस्ते को बढ़ा रहा है।दरअसल, दिल्ली में हर साल जून के आखिरी सप्ताह में मानसून का आगमन होता है व सितंबर के तीसरे सप्ताह में विदाई होती है। इस वर्ष 30 जून को दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने दस्तक दी थी व इसके बाद पूरे जुलाई अच्छी बारिश हुई थी। इस वजह से प्रदूषण स्तर में गिरावट आई थी। अब सितंबर में मानसून की विदाई नजदीक आते ही हवा की सेहत बिगड़नी शुरू हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.