ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अध्यक्ष यशवंत मीणा ने कहा- ग्रामीण क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं, ग्रामीणों के कल्याण के लिए करना है काम

रायसेन: जिला पंचायत की सामान्य सभा की पहली बैठक का आयोजन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र में विकास के लिए संभावनाएं बहुत हैं, हम सभी को मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास और ग्रामीणों के कल्याण के लिए काम करना है।उन्होंने कहा कि जनता ने हम सभी पर विश्वास जताते हुए यह मौका दिया है। ग्रामीणों के जीवन में विकास की गंगा बहाकर हमें उनके विश्वास पर खरा उतरना है। प्रशासनिक अधिकारी शासन की योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत के प्रभारी सीइओ एलके खरे ने सभी अधिकारियों को जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के मुद्दों और बताए जा रहे कामों को समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।सदस्यों ने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को रखाबैठक में सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, आजीविका मिशन ग्रामीण सहित ग्रामीण विकास विभाग और सामाजिक न्याय विभाग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। सदस्यों ने अपने-अपने विचार और अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को रखा।यह लोग रहे मौजूदनवगठित जिला पंचायत की सामान्य सभा की पहली बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सभी जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष और सांसद और विधायक प्रतिनिधि शामिल हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.