ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजू श्रीवास्तव के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुःख

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। बुधवार को राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर आने के बाद छत्तीसगढ़ में भी शोक की लहर दौड़ गई। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित कई नेताओं ने शोक जताया। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ‘कॉमेडी प्रेमियों के ‘गजोधर’ राजू श्रीवास्तव के निधन का समाचार दुखद है। उन्होंने हास्य विधा का एक नया स्वरूप देश के सामने प्रस्तुत किया। उनका जाना कला की एक बड़ी क्षति है।’

राजू श्रीवास्तव एक अच्छे कलाकार रहे हैं। पूरे देश को उन्होंने हंसाया और गुदगुदाया। वह सबको हंसाते-हंसाते अपने चाहने वालों को रुलाकर गए हैं। एक अच्छा इंसान हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार तथा चाहने वालों को हिम्मत दे।

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने ट्विटर पर लिखा – ‘कहां तुम चले गए…. पूरे देश को हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन बेहद आघात पहुंचाने वाला है। राजू श्रीवास्तव ने हम सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने का काम किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार को संबल प्रदान करें।’

बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.