ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कनाडा भेजने को दिए 7.5 लाख, आरोपियों ने घर में लगी प्रिंटिंग प्रेस से पासपोर्ट पर जाली वीजा लगाकर थमा दिया

लुधियाना: तीन अज्ञात समेत पांच पर पर्चा दर्ज, एक गिरफ्तारविदेश भेजने के नाम पर पैसे लेकर जाली वीजा थमाने वाले दो आरोपियों के खिलाफ थाना सलेमटाबरी पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान बलबीर सिंह, धरमिंदर और तीन अज्ञात के रूप में हुई है। फिलहाल एक आरोपी धरमिंदर को गिरफ्तार कर लिया।पीड़ित विकास वर्मा ने बताया कि 1 अगस्त को वो धरमिंदर से मिला था। उसने उनके भांजे पीयूष को कनाडा भेजने के लिए आरोपी बलबीर से मिलवाया था। जिसके लिए उसने 7.5 लाख रुपए लिए थे। 22 अगस्त को आरोपियों ने उनके भांजे को पासपोर्ट दिया, जिस पर कनाडा का वीजा लगा था। जब चेक करवाया तो वीजा नकली निकला। पता चला कि आरोपी ने अपने घर में ही प्रिंटिंग प्रेस लगा रखी है, वहीं बैठकर वो जाली वीजा और मोहरें बनाते हैं। उन्होंने कई के जाली वीजा बनाकर लगाए हैं। जांच अधिकारी सरूप सिंह ने बताया कि पता किया जा रहा कि मशीन कहां लगाई थी और कौन-कौन इसमें शामिल हैं।इधर, जाली आरसी, डीएल बनाने वाले 3 काबूजगराओं जाली डाइविंग लाइसेंस, वाहनों की आरसी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र चंद मिनट में तैयार करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को सीआईए टीम ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान जतिंदर सिंह उर्फ राजा निवासी आत्म नगर जगराओं, जगजीत सिंह जग्गा निवासी जीवन नगर जगराओं, हरप्रीत सिंह हैप्पी निवासी कोठे शेर जंग के रूप में हुई है।सीआईए की एसआई कमलदीप कौर के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी वाहनों की जाली आरसी बना देते हैं। इसके लिये आरोपी करीब 3 से 5 हजार रुपये तक वसूलते हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपियों के घर व दुकानों पर छापेमारी कर कंप्यूटर लैपटॉप, प्रिंटर समेत अन्य समान बरामद कर लिया। आरोपियों ने अभी तक 80 के करीब आरसी डीएल आदि तैयार किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.