ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टॉप शहरों में लग्जरी घरों का किराया आठ से 18 फीसदी तक बढ़ा

देश के शीर्ष सात शहरों में पिछले दो वर्षों के दौरान लग्जरी घरों का किराया आठ से 18 प्रतिशत तक बढ़ गया है। रियल एस्टेट कंसल्टेंट एनारॉक के अनुसार देश के प्रमुख शहरों के पॉश रेसिडेंशियल कॉलोनियों में औसत मासिक किराये में बीते दो वर्षों के दौरान आठ से 18 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि इस दौरान उनका पूंजीगत मूल्य महज दो से नौ फीसदी तक ही बढ़ा है।एनारॉक के अनुसार देश के सात प्रमुख शहरों दिल्ली-एनसीआर, मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन,चेन्नई, कोलकाता,बेंगलुरु,हैदराबाद और पुणे में लग्जरी रिहायशी संपत्तियों की मांग खरीदने और किराए पर लेने के लिए बढ़ी है। इस दौरान मुंबई के वर्ली में किराए में सबसे अधिक 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस इलाके में कम से कम 2000 स्क्वायर फीट के घरों जो किराया दो लाख रुपया प्रति महीना था वह इस वर्ष 2.35 लाख रुपया प्रति महीने पर पहुंच गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.