ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कानपुर से उन्नाव के बीच चलेगी मेट्रो, शुक्लागंज में ठहराव की मांग

उन्नाव: शुक्लागंज में मेट्रो के ठहराव की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। नागरिक मंच शुक्लागंज उन्नाव ने पोनी रोड स्थित ओम विद्या मंदिर में शुक्लागंज से मेट्रो चलाए जाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। नगर में रहने वाले लोगों ने पहुंच कर हस्ताक्षर कर मेट्रो चलाये जाने का समर्थन दिया।कानपुर से उन्नाव के बीच मेट्रो चलाई जाएगी, लेकिन मेट्रो शुक्लागंज से होकर नहीं गुजरेगी। मेट्रो ट्रांस गंगा सिटी और मगरवारा से उन्नाव के रास्ते निकाली जायेगी। इससे शुक्लागंजवासियों को कोई सुविधा नहीं मिल पाएगी। उसी को देखते हुए शुक्लागंज की नागरिक मंच शुक्लागंज उन्नाव के कार्यकर्ताओं ने पोनी रोड स्थित ओम विद्या मंदिर में हस्ताक्षर अभियान का का आयोजन किया।कानपुर में पढ़ाई करते हैं शुक्लागंज के छात्रकार्यकर्ताओं की मौजूदगी में क्षेत्रवासियों ने कानपुर से शुक्लागंज से उन्नाव तक मेट्रो ले जाने के लिए आयुक्त को सम्बोधित मांग पत्र पर हस्ताक्षर का अपना समर्थन दिया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि शुक्लागंज के अधिकांश लोग कानपुर में ड्यूटी करने के साथ ही कानपुर में पढ़ाई करते हैं। यदि मेट्रो शुक्लागंज से होकर जायेगी तो ऐसे लोगों को राहत मिलेगी और उनका रास्ता भी सुगम हो जायेगा।कानपुर और शुक्लागंज के लोगों को होगी आसानीइस मौके पर मंच के अध्यक्ष पुत्तीलाल, महामंत्री संजय गुप्ता के अलावा राम किशोर पाल, जयपाल साहू, राम नारायण प्रजापति, मुन्ना सोनी, रवि गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। शुक्लागंज में मेट्रो चलाये जाने को लेकर चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में पहुंचे लोगों ने बताया कि यदि कानपुर से शुक्लागंज के रास्ते से उन्नाव को मेट्रो चलाई जाएगी तो उन्नाव वासियों के साथ ही कानपुर और शुक्लागंज के लोगों को आने जाने में आसानी होगी। इधर ट्रांसफर सिटी की ओर विकास कम होने की वजह से मेट्रो के निकलने का कोई भी फायदा नहीं होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.