नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल CRPF जवान मौत
झारखंड के चतरा जिले में 18 सितंबर को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में घायल हुए CRPF के जवान की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। घायल जवान की पहचान चितरंजन कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें रांची ले जाया गया और बेहतर इलाज के लिए भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने कहा कि उनके पैर और कमर में गोली लगी थी।
CRPF कमांडेंट मनोज कुमार ने कहा कि जवान की हालत दो दिनों से स्थिर थी। हालांकि, बुधवार रात अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जवान को अंतिम सलामी CRPF 133 बटालियन के रांची स्थित मुख्यालय में दी जाएगी। चितरंजन बिहार के राजगीर जिले के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। कमांडेंट ने कहा कि अंतिम सलामी के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव राजगीर जिले में भेजा जाएगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.