ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लोन डिफाल्टर बता कर पंजाब में बेच रहे थे वाहन, 15 लग्जरी कारें बरामद

अमृतसर: रूरल पुलिस द्वारा रिकवर की गई लग्जरी गाड़ियां।पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने इंटर-स्टेट लग्जरी गाड़ियों के गिरोह को बेनकाब किया है। गिरोह के दो सदस्य काबू किए जा चुके हैं, जिनकी निशानदेही पर 15 लग्जरी गाड़ियां रिकवर की गई हैं। पकड़ा गया गिरोह यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल से गाड़ियां चुराता था। इन्हें लोन डिफॉल्टर गाड़ियां बताकर यह गिरोह पंजाब में ग्राहकों को आरसी व कागज बना यह गाड़ियां बेच भी रहा था।गाड़ियों की चाबियां।अमृतसर के गांव अड्‌डा नाथ दी खुही पर एक इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप पर हुई चोरी के केस को सुलझाते हुए पुलिस ने इस गिरोह तक पहुंची। अमृतसर रूरल पुलिस की एसपी जसवंत कौर ने जानकारी दी कि बीते महीने इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप पर हुई चोरी को सुलझाते हुए पुलिस ने जंडियाला गुरु से दो आरोपियों हरप्रीत सिंह हैप्पी और निशान सिंह को गिरफ्तार किया। इन चोरों ने अमृतसर के रहने वाले अवतार सिंह बब्बी का नाम बताया, जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप पर हुई चोरी का सामान भी मिला। पूछताछ में बब्बी ने अपने गाड़ियों के गिरोह के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बब्बी के अन्य एक साथी कश्मीर पाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।एसपी जसवंत कौर गाड़ियों की जानकारी देते हुए।15 लग्जरी गाड़ियों को करवाया रिकवरएसपी जसवंत कौर ने जानकारी दी कि पकड़े गए गिरोह की निशानदेही पर 15 गाड़ियों को तरनतारन व आसपास के एरिया से रिकवर करवाया गया है। इस गिरोह में दो फॉर्च्यूनर, दो स्कोरपियो, आई-20, स्विफ्ट आदि गाड़ियां शामिल हैं। जिनमें से अधिकतर यूपी, बिहार और दिल्ली से चुराई गई। गाड़ियों की कंपनियों से इन चोरी की कारों की डिटेल सांझा की गई हैं, ताकि इन गाड़ियों के असल मालिकों का पता चल सके।नकली कागज बनाकर देते थे आरोपीबब्बी और कश्मीर के साथ उसके तीन साथी और हैं, जो गाड़ियों को चोरी करने से लेकर बेचने तक का काम करते थे। यह आरोपी अन्य राज्यों से गाड़ी चोरी कर, वहीं नकली नंबर लगा व कागज तैयार कर पंजाब बेचने के लिए लाते थे। ग्राहकों को जानकारी दी जाती थी कि यह गाड़ियां लोन डिफाल्टरों की हैं। अभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी, जिसके आधार पर और गाड़ियों की बरामदगी हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.