ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

MP सिमरनजीत सिंह मान पर कमेंट किया, बोले- ऐसे व्यक्ति के दिमाग का इलाज कोई डॉक्टर नहीं कर सकता

करनाल: वीरवार को हरियाणा के करनाल पहुंचे आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदर सिंह बिट्टा ने पंजाब के सांसद सिमरनजीत सिंह मान द्वारा भगत सिंह को आतंकवादी बताए जाने वाले बयान पर कहा कि वो हरियाणा की धरती पर भगत सिंह के बारे में ऐसा कहकर गए है, इस चीज का दुख है, लेकिन अब सिमरनजीत मान के बारे में क्या कहूं, उनकी उम्र 82 वर्ष है और बुजुर्ग है, जो भगत सिंह को आतंकवादी कह सकते है, ऐसे व्यक्ति के दिमाग का इलाज तो कोई डॉक्टर भी नहीं कर सकता।जानकारी देते मनिंदर बिट्‌टा।उन्होंने कहा कि भगत सिंह जिंदा है, भगत सिंह अमर है और हमारे दिलों में है। भगत सिंह करोड़ों दिलों की धड़कन में बसता है। हमारे लिए भगत सिंह बिल्कुल पवित्र और अमर है। भगत सिंह को आतंकवादी कहकर सांसद ने अपने कद को छोटा किया है।उन्होंने कहा कि हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र व अन्य स्थानों कई आतंकवादी पकड़े गए। इसके साथ ही विस्फोटक सामग्री भी पकड़ी गई। हरियाणा की पुलिस बहुत ही ज्यादा अलर्ट है इसलिए सभी को आपस में भाईचारा बनाकर रखना चाहिए। राष्ट्र एक है हम एक है और यही हम सबको संदेश देना है।करनाल से रवाना होते मनिंदर बिट्‌टा।उन्होंने कहा कि मूसेवाले की हत्या के बाद हरियाणा व पंजाब की सुरक्षा एजेंसियां मिलकर काम कर रही है। हरियाणा के करनाल में भी जो गैंगस्टर है उनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाए जा रहे है, तो यह एक अच्छा कदम है। यदि हरियाणा में गैंगस्टर बढ़ेंगे तो हरियाणा की धरती बदनाम होगी, लेकिन प्रशासन एक अच्छा कार्य कर रहा है, इन गैंगस्टरों को खत्म करने का। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोगों को राजनीति से बचकर राष्ट्र के लिए कार्य करना चाहिए, क्योंकि प्रथम राष्ट्र है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.