लोन डिफाल्टर बता कर पंजाब में बेच रहे थे वाहन, 15 लग्जरी कारें बरामद
अमृतसर: रूरल पुलिस द्वारा रिकवर की गई लग्जरी गाड़ियां।पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने इंटर-स्टेट लग्जरी गाड़ियों के गिरोह को बेनकाब किया है। गिरोह के दो सदस्य काबू किए जा चुके हैं, जिनकी निशानदेही पर 15 लग्जरी गाड़ियां रिकवर की गई हैं। पकड़ा गया गिरोह यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल से गाड़ियां चुराता था। इन्हें लोन डिफॉल्टर गाड़ियां बताकर यह गिरोह पंजाब में ग्राहकों को आरसी व कागज बना यह गाड़ियां बेच भी रहा था।गाड़ियों की चाबियां।अमृतसर के गांव अड्डा नाथ दी खुही पर एक इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप पर हुई चोरी के केस को सुलझाते हुए पुलिस ने इस गिरोह तक पहुंची। अमृतसर रूरल पुलिस की एसपी जसवंत कौर ने जानकारी दी कि बीते महीने इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप पर हुई चोरी को सुलझाते हुए पुलिस ने जंडियाला गुरु से दो आरोपियों हरप्रीत सिंह हैप्पी और निशान सिंह को गिरफ्तार किया। इन चोरों ने अमृतसर के रहने वाले अवतार सिंह बब्बी का नाम बताया, जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप पर हुई चोरी का सामान भी मिला। पूछताछ में बब्बी ने अपने गाड़ियों के गिरोह के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बब्बी के अन्य एक साथी कश्मीर पाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।एसपी जसवंत कौर गाड़ियों की जानकारी देते हुए।15 लग्जरी गाड़ियों को करवाया रिकवरएसपी जसवंत कौर ने जानकारी दी कि पकड़े गए गिरोह की निशानदेही पर 15 गाड़ियों को तरनतारन व आसपास के एरिया से रिकवर करवाया गया है। इस गिरोह में दो फॉर्च्यूनर, दो स्कोरपियो, आई-20, स्विफ्ट आदि गाड़ियां शामिल हैं। जिनमें से अधिकतर यूपी, बिहार और दिल्ली से चुराई गई। गाड़ियों की कंपनियों से इन चोरी की कारों की डिटेल सांझा की गई हैं, ताकि इन गाड़ियों के असल मालिकों का पता चल सके।नकली कागज बनाकर देते थे आरोपीबब्बी और कश्मीर के साथ उसके तीन साथी और हैं, जो गाड़ियों को चोरी करने से लेकर बेचने तक का काम करते थे। यह आरोपी अन्य राज्यों से गाड़ी चोरी कर, वहीं नकली नंबर लगा व कागज तैयार कर पंजाब बेचने के लिए लाते थे। ग्राहकों को जानकारी दी जाती थी कि यह गाड़ियां लोन डिफाल्टरों की हैं। अभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी, जिसके आधार पर और गाड़ियों की बरामदगी हो सकती है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.