ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अचानक टीएनसीपी के दफ्तर निरीक्षण करने पहुंचे रतलाम कलेक्टर, 2 दर्जन से अधिक कॉलोनी की फाइलें की जप्त

रतलाम: रतलाम कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने आज टीएनसीपी के दफ्तर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया है। कलेक्टर ने कार्यालय में नई और पुरानी कॉलोनियों से संबंधित फाइलों का निरीक्षण कर 2 दर्जन से अधिक फाइलें जप्त अपने साथ ले गए। कलेक्टर किस कार्यवाही को भू माफियाओं और टीएनसीपी कार्यालय की सांठगांठ कि शिकायतों से जोड़कर देखा जा रहा है ।कलेक्टर की कार्रवाई से नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय में हड़कंप मच गया।दरअसल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को टीएनसीपी कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर कई शिकायतें मिल रही थी। गुरुवार शाम को कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अचानक टीएनसीपी कार्यालय पहुंच गए। यहां कार्यालय में अस्त-व्यस्त फाइलों की स्थिति को देखकर कलेक्टर ने नाराजगी भी जाहिर की। विभाग के उपसंचालक जी.एल वर्मा के मौजूद नहीं होने पर कलेक्टर ने उन्हें फोन कर बुलवाया और नई और पुरानी कॉलोनियों से संबंधित फाइलें तलब की। कलेक्टर ने स्वयं कार्यालय में रखी फाइलों को देखना शुरु किया। कलेक्टर अपने साथ एक सूची भी लाए थे, जिसके अनुसार उन्होंने कई कॉलोनियों की फाइलें देखी। सूत्रों के अनुसार कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी 2 दर्जन से अधिक कॉलोनी की फाइलें अपने साथ लेकर गए है।कलेक्टर ने कार्रवाई के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि रैंडम जांच के लिए टीएनसीपी कार्यालय पहुंचे थे जहां परीक्षण के लिए कुछ फाइल है साथ में लेकर जा रहा हूं। गड़बड़ी पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.