ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान, कहा – भाजपा में दम है तो अपनी पार्टी वाले राज्यों में शराब बंद करके दिखाए

रायपुर: विधायक सत्यनारायण शर्मा छत्तीसगढ़ में शराबबंदी पर सुझाव देने के लिए बनी राजनीतिक समिति के अध्यक्ष भी हैं।शराबबंदी पर सुझाव देने के लिए बनी राजनीतिक समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने शराबबंदी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, शराबबंदी आम जनता का मुद्दा नहीं है। मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा यह षड़यंत्र करती है। अगर भाजपा में दम है तो उनकी पार्टी शासित प्रदेशों में शराब को बंद करके दिखाएं।भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शराबबंदी को लेकर प्रस्तावित आंदोलन पर सवाल पूछने पर कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा, भाजपा की जहां-जहां सरकारें है वहां तो करके दिखा दें उनकी अगर ताकत है तो। वहां तो वे कर नहीं पा रहे हैं और यहां एक बात पकड़कर बैठ गए हैं। महंगाई पर क्यों नहीं बोलते भाजपा के नेता? उसपर बोलने में क्या दिक्कत है? महंगाई के खिलाफ कुछ बोलेंगे नहीं और इधर-उधर की बात करेंगे। सत्यनारायण शर्मा ने कहा, मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इनकी योजना बनती है, षड्यंत्र होता है। इसका कुछ इसर जनता में नहीं होने वाला। शराब जनता का मुद्दा नहीं है, यह भाजपा का मुद्दा हो सकता है। आम जनता का कोई मुद्दा शराब नहीं है। अगर ऐसा है तो इसपर सर्वे कराकर देख लिया जाए। सब कुछ सामने आ जाएगा। हम कह रहे हैं कि जो लोग शराब पीने के आदी हैं वे कैसे शराब पीना बंद कर देंगे। नशामुक्ति केंद्र खोले जा रहे हैं, लोगों से रिक्वेस्ट की जा रही है कि वे इस बुराई से दूर रहें। लोग अगर समझदारी से काम करेंगे तो समस्या का हल हो जाएगा। इसका रास्ता एक है और कोई रास्ता नहीं है।एकमत फैसला होगा तभी सर्वमान्यसत्यनारायण शर्मा ने शराबबंदी के लिए बनी समितियों का जिक्र करते हुए कहा, शराब एक सामाजिक समस्या है। सभी राजनीतिक दल बैठकर चर्चा करेंगे। एकमत से जो फैसला होगा वह सर्वमान्य होता है। एक सामाजिक समिति भी है जिसमें सामाजिक नेता हैं। एक प्रशासनिक समिति भी है। हम लोगों ने यह भी तय किया है कि दूसरे राज्यों में जाकर अध्ययन करेंगे कि वहां क्या स्थिति है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.