बंद क्वार्टर से मिला युवक का शव
बिहार: पटना के दानापुर में मां के लिए दवा लाने बाजार गया युवक 20 दिन पहले लापता हो गया था। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई थी। काफी खोजबीन के बाद जब युवक का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने शाहपुर थाने में युवक के लापता होने का मामला दर्ज कराया।
शाहपुर पुलिस ने मामले में संदेह के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के क्रम में युवकों ने लापता मनीष कुमार की हत्या कर उसके शव को शाहपुर थाना अंतर्गत नेहुरा कॉलोनी के एक बंद क्वार्टर में दफन कर देने की बात बताई थी। पुलिस ने कल देर रात शक के आधार पर क्वार्टर में छानबीन की थी। रात हो जाने की वजह से कोई सुराग नहीं मिला। आज जब पुलिस ने गड्ढा खोदकर देखा तो शव मिल गया। शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। थाना प्रभारी शब्बीर आलम ने इसकी पुष्टि की है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.