ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राज्यपाल पटेल ने विश्वरंग पुस्तक यात्रा का किया शुभारंभ

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन से “विश्वरंग पुस्तक यात्रा” का आज झंडी दिखा कर शुभारम्भ किया। आजादी के अमृत महोत्सव पर आईसेक्ट ग्रुप ऑफ यूनिवर्सिटीज द्वारा आयोजित “विश्वरंग पुस्तक यात्रा” का उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन के योगदान से जनमानस को परिचित कराना है।
बताया गया कि स्वतंत्रता सेनानियों के साथ ही देश की संस्कृति और विरासत को विश्व के मानचित्र पर प्रस्तुत करने वाले रचनाकार, इतिहासकार और वैज्ञानिकों के योगदान को पहचान, यात्रा दिलाएगी। “विश्वरंग पुस्तक यात्रा” में कुल 11 यात्रा होंगी। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे, चांसलर प्रो. श्री सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कुलपति डॉ. ब्रह्मप्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह, टैगोर विश्व कला और संस्कृति केन्द्र के निदेशक श्री विनय उपाध्याय भी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.