एसपी के निर्देश पर दर्ज किया गया केस, राजू श्रीवास्तव पर की थी टिप्पणी
कौशांबी: कौशांबी में धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में एक युवक पर केस दर्ज किया गया। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दानिश अली पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी दानिश अली पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।बीएमपी नेता ने बुधवार को सुप्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के दिवंगत होने पर सोशल मीडिया में आपत्ति जनक टिप्पणी की थी। जिसका संज्ञान लेकर एसपी ने पिपरी पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया था।लोगों ने जताई थी नाराजगीहास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव लंबी बीमारी से जूझते हुए बुधवार सुबह जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरा देश स्तब्ध रह गए। लोगों ने सोशल साइटों पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसी बीच बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष दानिश अली ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उनकी पोस्ट पर नजर पड़ते ही लोग आक्रोशित हो उठे। लोगों ने टिप्पणी करके नाराजगी जताना शुरू कर दिया।पुलिस कर रही मामले की कार्रवाईकिसी ने स्क्रीन शार्ट लेकर कौशांबी पुलिस के ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर दिया। ट्वीट देख एसपी हेमराज मीणा खफा हो गए। चूंकि दानिश पिपरी क्षेत्र के ही रहने वाले हैं, लिहाजा एसपी ने पिपरी एसओ को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। पिपरी एसओ श्रवण सिंह ने बताया, आईटी एक्ट और धार्मिक भावना भड़काने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना पुलिस आरोपी का बयान दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई करेगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.