ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में प्रेमिका के घर जाकर खुद को आग लगाई, बचाने के चक्कर में मां और जीजा झुलसे

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार अपराह्न एक युवक ने आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। पेट्रोल लेकर रूठी प्रेमिका के घर पहुंचे युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया। प्रेमिका की मां और जीजा ने बचाने की कोशिश की जिसमें दोनों झुलस गए। युवक की हालत गंभीर है।

टीआइ इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक घटना इंदिरा एकता नगर की है। क्षेत्र में रहने वाले आकाश की शादीशुदा सुनीता नामक युवती से दोस्ती है। दोनों एक दूसरे से मिलते रहते थे। कुछ समय पूर्व सुनीता ने आकाश से बातचीत बंद कर दी। आकाश ने पहले मिलने के लिए दबाव बनाया लेकिन सुनीता ने मिलने से इन्कार कर दिया। नाराज आकाश करीब पांच बजे पेट्रोल की शीशी लेकर सुनीता की मां इंदिरा के घर पहुंचा और धमकाने लगा।

इंदिरा के मुताबिक वह कुछ समझती इसके पूर्व आकाश ने पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। लपटे देख इंदिरा और उसके दामाद मिथुन ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी झुलस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को एमवाय अस्पताल भिजवाया। टीआइ के मुताबिक सुनीता पति अनिल को छोड़ चुकी है। आकाश से संपर्क होने के कारण उसकी मां इंदिरा ने उसके खिलाफ भी शिकायतें की है।

मां से विवाद के बाद छात्रा ने फांसी लगाई

हीरा नगर थाना क्षेत्र स्थित ईश्वर नगर में गुरुवार रात 10वीं की छात्रा कल्याणी काशीराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक भाई राजेंद्र ने बताया उसकी मां से कहासुनी हो गई थी। गुस्से में कल्याणी पहली मंजिल पर पहुंची और मां की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी तरह अमर पैलेस कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय रीना वर्मा की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। एसआइ सचिन त्रिपाठी के मुताबिक रीना ने तीन दिन पूर्व जहरीला पदार्थ खाया था। निजी अस्पताल में भी रीना की मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.