ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शहर में फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्यों ने कलेक्टर कौ सौंपा ज्ञापन

नीमच: पीएफआई के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक नेताओं पर हो रही कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्यों ने महामहिम राष्ट्रपति व कलेक्टर के नाम तहसीलदार विवेक गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।जिसमें बताया गया कि दिनांक 22 सितंबर को एनआईए और ईडी द्वारा देश भर में इंडिया के राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के आवास पर छापे मारी की गई। यह छापेमारी बगैर किसी जांच और सबूतों के आधार पर की गई है।पापुलर फ्रंट आफ इंडिया एक सामाजिक संगठन है जो देश की लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था में विश्वास रखता है तथा मज़लूम, शोषित और दबे कुचले लोगों के लिए सामाजिक इंसाफ और बराबरी की मांग करता है।पापुलर फ्रंट आफ इंडिया किसी भी तरह की गैर कानूनी गतिविधि में शामिल नहीं है और न ही किसी अन्य आतंकी संगठन से कोई संबंध है। देश की जांच एजेंसियां केंद्र सरकार की चापलूसी कर रही हैं और देश में जो लोग सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करते हैं उन्हें इसकी गिरफ्त में लिया जा रहा है। सरकार देश की मूल भूत समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए इस तरह की कार्रवाई करवा रही है।ज्ञापन के माध्यम से मांग कि गई है कि पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर के नेताओं को तुरंत रिहा किया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.