ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारी बारिश से पानी-पानी हुए गुरुग्राम के कई हिस्से 

गुरुग्राम में 24 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शुक्रवार को भी कई हिस्सों में जलभराव हो गया। पुलिस ने बताया कि चालकों के सड़क पर आने से पहले सुबह छह बजे से पुलिस टीमों को मौके पर तैनात कर दिया गया था। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को भी मध्यम बारिश की संभावना है। शहर में यातायात की गतिविधि आम दिनों के मुकाबले कम देखने को मिली क्योंकि प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी कर जिले के कॉरपोरेट और निजी संस्थानों को कर्मचारियों को शुक्रवार को घर से काम करने की सलाह देने का निर्देश दिया था। जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो और सड़कों एवं ड्रेनेज का मरम्मत कार्य सुनिश्चित हो सके।पुलिस ने कहा कि सड़क पर ट्रैफिक ना दिखाई दें इस वजह से स्कूलों को बंद रखा गया है लेकिन इसके बावजूद पूरे शहर में यातायात गतिविधि धीमी रही।गुरुग्राम के पुलिस उपायुक्त वीरेंद्र सिंह सांगवान के अनुसार, गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को पूरे शहर की सड़क पर स्थिति बेहतर है और सभी प्रमुख बिंदुओं पर 3,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, ‘हम नगर निगम के साथ-साथ पानी निकालने के लिए मोटरों का भी उपयोग कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि गड्ढों वाली सड़कों पर यात्री बिना किसी अप्रिय घटना के घटित हुए आसानी से गुजर सकें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.