ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जन्म के 21 दिन के अंदर बच्चे के घर पहुंच कर उपलब्ध कराएं जन्म प्रमाणपत्र | DM said – Avoid fake website for birth certificate : Provide birth certificate reaching the child’s home within 21 days of birth

जौनपुर: डीएम ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान उन्होंने फर्जी वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन न कराने के निर्देश दिए।DM मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर घर जाकर पंजीकरण प्रमाणपत्र सौंपने के लिए ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी,एएनएम को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग निजी व सरकारी अस्पतालों से जन्म पंजीकरण की सूचना संबंधित विभाग को भेजी जायेगी।लापरवाही बर्दाश्त नहींDM ने जन्म पंजीकरण के साथ ही जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र समय से प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रार को निर्देशित किया कि वह अपनी इकाइयों में जन्म-मृत्यु का आंकड़ा सही कराएं। शत-प्रतिशत जन्म-मृत्यु पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। इसके लिए उन्होंने सभी रजिस्ट्रारों से कहा कि इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जारी की गई एडवाइजरीजिलाधिकारी ने बताया कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण रहने से विभिन्न कार्यों में इसका लाभ उठाया जा सकता है। पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में बहुत सही और स्पष्ट जानकारी होनी जरूरी है। हाल में राज्य स्तर पर कुछ फर्जी वेबसाइटों के माध्यम फर्जी जन्म और मृत्यु का प्रमाणपत्र बनाए जाने का मामले सामने आए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जनपदों में एक एडवाइजरी जारी कर फर्जी वेबसाइट के बारे में सूचना दे दी गई है।इन फर्जी वेबसाइट से बचेंमुख्य चिकित्साधिकारी सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के तहत फर्जी जन्म -मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने वाली वेबसाइटों का संज्ञान लिया गया है।आमलोगों को जागरूक करने के लिए सभी अपर जिला रजिस्ट्रार (जन्म -मृत्यु) व मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है। सोशल मीडिया साइटों पर दिए गए फर्जी फोन नम्बरों पर भी भरोसा नहीं करें। पैसे देकर कोई भी आनलाइन जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र न बनवाएं। जनसेवा केंद्रों पर भी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र की सुविधा नहीं है।खबरें

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.