ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नेता बोले- नरेश डोगरा की पिटाई से गिरा पुलिस का मनोबल, बिगड़ेगी कानून व्यवस्था

जालंधर: जालंधर में डीसीपी और विधायक के विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेस करते भाजपा के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और अन्य नेता।डीसीपी नरेश डोगरा और विधायक रमन अरोड़ा के बीच हुई मारपीट में समझौता हो जाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के नेता भी जान खड़े हुए हैं। जालंधर में भाजपा के कार्यालय में विधायक रमन अरोड़ा और उनके समर्थकों द्वारा डीसीपी नरेश डोगरा को फर्श पर बैठाकर उनकी पिटाई की वीडियो वायरल होने के बाद कहा कि इससे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल गिरा है। आम आदमी पार्टी के विधायकों की गुंडागर्दी से राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।जालंधर DCP नरेश डोगरा पर गिरी गाज:महंगा पड़ा AAP विधायक से पंगा; पीटने के बाद समझौता करवाया; हाथों में तबादले का आदेश थमायापूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि बेशक विधायक रमन अरोड़ा और डीसीपी नरेश डोगरा के बीच पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने इस विवाद को खत्म करवा दिया है, लेकिन यह विवाद कई सवाल खड़े कर गया है। वायरल वीडियो आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को बेनकाब करते हैं कि उनके पास शिष्टाचार नहीं है।सार्वजनिक मामले को हल करते हुए रमन अरोड़ा ने इसे व्यक्तिगत मामला बनाया और पुलिस अधिकारी से अभद्र और गंदी भाषा का इस्तेमाल किया है। बाद में समझौता करने के लिए अधिकारी पुलिस अधिकारी को एक निजी दफ्तर बुलाकर उससे हाथापाई की। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भी रमन अरोड़ा ने महिलाओं के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।मनोरंजन कालिया ने कहा कि घटना के तुरंत बाद आप विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल रमन अरोड़ा आप विधायक के समर्थन में आए और सिविल अस्पताल जालंधर में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. हरवीन कौर को अपनी मर्जी के मुताबिक MLR दर्ज कराने के लिए जबाब बनाया और उनके साथ बदसलूकी की Iजब डॉ. हरवीन कौर ने उनके निर्देशों का पालन करने से इनकार कर दिया और स्पष्ट रूप से कहा कि वह नियमानुसार काम करेगी तो गुंडों ने राजन अंगुराल के इशारे पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस संबंध में सिविल अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस में शिकायत की गई है।कालिया ने कहा कि एक माह पूर्व जालंधर पश्चिम से आप विधायक शीतल अंगुराल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी उसी तरह दुर्व्यवहार किया था जैसे रमन अरोड़ा ने किया। जब PCS अधिकारियों ने हड़ताल पर जाने की धमकी दी तो शीतल अंगुराल ने ADC अमित सरीन और डीसी ऑफिस स्टाफ से मांगी माफी थी ।MLA के भाई पर कार्रवाई न होने से भड़के कर्मचारी:जालंधर अस्पताल के डॉक्टर-कर्मचारी बोले- कल तक FIR न हुई तो करेंगे कामकाज ठपमनोरंजन कालिया ने कहा कि शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल और उसके के साथ आये उन गुंडों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए जिन्होंने सिविल अस्पताल में तोड़फोड़ की और डॉ. हरवीन कौर, मेडिकल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर जालंधर को राजनीतिक संरक्षण में अवैध रूप से चल रही दड़ा सट्टा की दुकानों का संज्ञान लेना चाहिए।पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि जिस तरह से डीसीपी मारपीट कर जलील किया गया है उस से पुलिस प्रशासन के मान सम्मान और उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है। यह वही पुलिस प्रशासन है जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर पंजाब को आतंकवाद से मुक्त करवाया था। भंडारी ने कहा कि इस घटना से पूरे पुलिस प्रशासन में भय का माहौल है।इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में छोटे से लेकर हर बड़े अफसर के मन में डर पैदा हो गया है कि आम आदमी पार्टी के नुमाइंदों की वजह से उनके साथ कहीं कोई बदसलूकी ना हो जाए। कृष्णदेव भंडारी ने डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गौरव यादव से मांग की है कि इस सारे घटनाक्रम की उचित जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ बनती कार्रवाई कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मनोबल बढ़ाया जाए ।भाजपा कार्यालय में हुई कान्फ्रेंस में जालंधर शहरी के प्रधान सुशील शर्मा, जालंधर के पूर्व मेयर एवं पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष राकेश राठौर, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र भगत, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर, जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया, बृजेश शर्मा, मंडल नंबर 10 के अध्यक्ष दविंदर भारद्वाज,उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.