ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाकिस्तान की जीत पर शाहीन अफरीदी का ट्वीट वायरल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसे पढ़कर लोग पहले तो हैरान रह गए, लेकिन पूरा पढ़ने से समझ आया, कि किस तरह से उन्होंने आलोचकों के मुंह पर ताला लगाया है। एशिया कप 2022 के बाद से पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान धीमे स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचकों के निशाने पर थे। बाबर की खराब फॉर्म ने भी पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी थी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह से इन दोनों ने बल्लेबाजी की, उससे आलोचकों के मुंह पर कुछ समय के लिए ताला जरूर लग गया होगा। 200 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की। बाबर 110 और रिजवान 88 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

दोनों की इस पारी से शाहीन अफरीदी भी फूले नहीं समाए। शाहीन अफरीदी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, वह इंग्लैंड में रिहैब से गुजर रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि टी20 वर्ल्ड कप तक फिट होकर टीम से जुड़ जाएंगे।

अफरीदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हमें कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान से छुटकारा मिल जाना चाहिए। इतने सेलफिश खिलाड़ी हैं दोनों। अगर सही से खेलते तो मैच 15 ओवर में ही फिनिश हो जाना चाहिए था। ये आखिर तक ले गए। इसको लेकर आंदोलन छेड़ा जाए ना? इस शानदार पाकिस्तानी टीम पर गर्व है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.