ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राइस मिल लगाने पर जॉब गारंटी देगी सरकार

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार राइस मिल लगाने वाले कारोबारियों और उद्योगों को जॉब गारंटी देगी। पीडीएस में गरीबों को बांटने वाले चावल के लिए धान मिलिंग को प्राथमिकता के साथ राइस मिलों को दिया जाएगा। राइस मिल लगाने से प्रदेश में लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इस योजना में शामिल होने वाले उद्योगों और कारोबारियों को नागरिक आपूर्ति विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने पर उद्योग की क्षमता के अनुसार एक लाख टन धान मिलिंग करने तक की जॉब गारंटी दी जाएगी।मध्य प्रदेश सरकार मिलिंग के लिए महाराष्ट्र,गुजरात सहित अन्य राज्यों में धान भेजती है। सरकार को अन्य राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसमें कई तरह की गड़बड़ियां होती हैं। परिवहन का भी आर्थिक बोझसरकार पर बढ़ता है।इस समस्या को देखते हुए सरकार ने 16 जिलों में राइस मिल लगाने वालों को जॉब गारंटी देने का निर्णय लिया है। सिवनी,कटनी,सतना,रीवा,मंडला, सीधी, पन्ना, सिंगरौली, शहडोल, नरसिंहपुर, जबलपुर,सीहोर,शिवपुरी, नरसिंहपुर में राइस मिल लगाने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।मध्य प्रदेश सरकार लगभग 50 लाख टन धान हर साल समर्थन मूल्य पर खरीद करती है। इस धान की मिलिंग करने का काम प्रदेश के अंदर ही हो, इसके लिए जॉब गारंटी योजना तैयार की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.