ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हार के साथ खत्म हुआ रोजर फेडरर का करियर

दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने शुक्रवार को अपने करियर के आखिरी टूर्नामेंट लेवर कप में हार के साथ टेनिस से संन्यास ले लिया। इस अंतिम टूर्नामेंट में फेडरर ने राफेल नडाल के साथ जोड़ी बनाई थी। अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक के साथ हुए इस मुकाबले में 4-6, 7-6 (2), 11-9 से फेडरर को हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद रोजर फेडरर काफी भावुक दिखाई दिए। उनकी आंखों में आंसुओं की झलक नजर आ रही थी। टेनिस कोर्ट के बीच में खड़े होकर उन्होंने अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाकर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद नोवाक जोकोविच से मिले। इस दौरान राफेल नडाल भी फेडरर की विदाई के पलों को महसूस कर भावुक नजर आए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.