ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ऑस्कर विजेता लुईस फ्लेचर का 88 वर्ष की उम्र में निधन

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से शनिवार सुबह एक बुरी खबर सामने आई है। ऑस्कर विजेता लुईस फ्लेचर का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इस बारे में उनके परिवार ने जानकारी दी। कि उनका निधन फ्रांस के मोंटडुरस में उनके घर पर प्राकृतिक कारणों से हुई। लुईस फ्लेचर को मिलोस फॉरमैन द्वारा निर्देशित 1975 में आई फिल्म वन फ्लू ओवर द कूकू नेस्ट में नर्स रैच्ड की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। इस फिल्म में जैक निकोलसन ने भी अभिनय किया था।
अपने इस रोल के लिए उन्होंने 1976 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार भी जीता था। लुईस का जन्म 22 जुलाई, 1934 को अमेरिका के अलबामा के एक शहर बर्मिंघम में हुआ था। उनके माता-पिता बधिर थे।  लुईस ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1950 के दशक के अंत में लॉमैन, बैट मास्टर्सन, मावेरिक, द अनटचेबल्स और 77 सनसेट स्ट्रिप जैसी टीवी सीरीज में भी काम किया है। लुईस ने अपने 60 साल से ज्यादा के अभिनय करियर में कई फिल्मों और सीरीज में काम किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, लुईस ने साल 1959 में फिल्म निर्माता जेरी बिक से शादी की थी। हालांकि, साल 1977 में उनका तलाक हो गया था। उनके परिवार में उनके बेटा जॉन और एंड्रयू बिक, पोती एमिली काया बिक, बहन रॉबर्टा रे, 10 भतीजी और भतीजे हैं।
इसके अलावा एक्ट्रेस पिकेट फेंस और जोन ऑफ अर्काडिया में अपनी भूमिकाओं के लिए भी जानी जाती थीं।  अभिनेत्री ने अपने  300 साल पुराने फार्महाउस में अंतिम सांस ली। ऑस्कर जीतने के  के साथ ही लुईस अकादमी पुरस्कार, बाफ्टा पुरस्कार और एकल प्रदर्शन के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने वाली तीसरी महिला बन गई थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.