ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिग बॉस 15:  ईशान सहगल और मायशा अय्यर की लव स्टोरी हुई खत्म

मनोरंजन जगत में जितनी जल्दी कोई रिश्ता बनता है उतनी ही जल्दी ये खत्म भी हो जाता है। टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के घर में ऐसे ही कई रिश्ते देखने को मिलते हैं। बिग बॉस 15 के घर में एक-दूसरे के करीब आए ईशान सहगल और मायशा अय्यर अब अलग हो चुके हैं। इस बारे में खुद ईशान से सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी।
ईशान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए इसका एलान किया। शेयर किए इस वीडियो स्टोरी में उन्होंने लिखा, ‘यह समय अपने रिलेशनशिप के बारे में जरूरी एलान करने का है। जैसा कि चीजें आप सभी के सामने हैं और आप लोग मुझसे और उससे बहुत उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे में मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम अब साथ नहीं हैं। मेरे कुछ एक लॉन्ग टर्म प्लान थे, लेकिन कभी-कभी जिंदगी आपके हिसाब से नहीं होती हैं।
एक्टर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि, ‘मैं चाहता हूं कि आप सभी पहले की ही तरह मुझ पर प्यार बरसाएं।’ ईशान के इस पोस्ट  के सामने के बाद से ही यह तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों के ब्रेकअप की जानकारी देते इस पोस्ट पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, अपने ब्रेकअप पर ईशान ने यह भी कहा कि चीजें काम नहीं कर रही थीं। मुझे लगता है कि हम साथ होने के लिए नहीं थे। मुझे लगता है कि यह अच्छा है कि हम अलग हो गए हैं।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.