ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महिला अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने वाला जीएसटी निरीक्षक गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा में एक महिला अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला अधिकारी का आरोप है कि जीएसटी निरीक्षक ने उसे व्हाट्सऐप पर अपमानजनक संदेश भेजे और जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर 20 सितंबर को फेझ-3 थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके बाद से जीएसटी निरीक्षक फरार चल रहा था। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के एक निरीक्षक को अपनी एक वरिष्ठ सहयोगी को ‘अनुचित, अपमानजनक’ संदेश भेजने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शुक्रवार को यहां गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि उपायुक्त स्तर की अफसर की शिकायत के आधार पर मामले में 20 सितंबर को फेज-3 थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन सीजीएसटी निरीक्षक तब से फरार था। नोएडा में एक महिला अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला अधिकारी का आरोप है कि जीएसटी निरीक्षक ने उसे व्हाट्सऐप पर अपमानजनक संदेश भेजे और जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर 20 सितंबर को फेझ-3 थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके बाद से जीएसटी निरीक्षक फरार चल रहा था। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के एक निरीक्षक को अपनी एक वरिष्ठ सहयोगी को ‘अनुचित, अपमानजनक’ संदेश भेजने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शुक्रवार को यहां गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि उपायुक्त स्तर की अफसर की शिकायत के आधार पर मामले में 20 सितंबर को फेज-3 थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन सीजीएसटी निरीक्षक तब से फरार था। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता, नोएडा की एक सीजीएसटी उपायुक्त हैं और शहर के सेक्टर 121 में रहती हैं और उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके अधीनस्थ निरीक्षक ने उन्हें व्हाट्सऐप पर अनुचित, अपमानजनक संदेश भेजा है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ”उन्होंने यह भी दावा किया कि अपने संदेशों में उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।” अधिकारी ने कहा, अफसर ने दावा किया कि उन्हें निरीक्षक से हानि की आशंका है और उन्होंने उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई जिसके बाद से ही फरार आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 504, 506 और 509 (बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को बाद में स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.