ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गोवा चुनाव: 24 घंटे के अंदर BJP को लगा दूसरा बड़ा झटका- पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने की इस्तीफे की घोषणा

पणजी:   गोवा विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हल शुरू हो गई है। बता दें कि जहां शिवसेना और टीएमसी एक साथ चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरेंगे वहीं भाजपा  द्वारा टिकट न मिलने पर नाराज, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर ने शनिवार को सत्तारूढ़ पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है।

65 वर्षीय लक्ष्मीकांत पारसेकर ने कहा कि वह पार्टी में नहीं रहना चाहते हैं और आज शाम तक अपना त्यागपत्र औपचारिक रूप से सौंप देंगे। पारसेकर फिलहाल आगामी गोवा चुनाव के लिए भाजपा की घोषणा-पत्र समिति के प्रमुख हैं और पार्टी को कोर समिति के भी सदस्य हैं।

इस दौरान पारसेकर ने आगे कहा कि फिलहाल, मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं आगे क्या करुंगा, इसका फैसला बाद में करुंगा। उन्होंने कहा कि सोपते मांद्रेम में मूल भाजपा कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रहे हैं जिससे उनके भीतर व्यापक असंतोष है।

जानकारी के लिए बता दें कि पारसेकर 2014 से 2017 के बीच गोवा के मुख्यमंत्री थे। उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद राज्य का मुख्यमंत्री चुना गया था।

बता दें कि इससे पहले कल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के बेटे उत्पल परिकर ने पिता की सीट पणजी विधानसभा से टिकट न मिलने से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया और कहा है कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा ने मांद्रेम विधानसभा सीट के लिए मौजूदा विधायक दयानंद सोपते को नामांकित किया है। इस सीट का पारसेकर ने 2002 से 2017 के बीच प्रतिनिधित्व किया था।

सोपते ने 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पारसेकर को हराया था लेकिन 2019 में 9 अन्य नेताओं के साथ सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए थे।

भाजपा ने 14 फरवरी के गोवा विधानसभा चुनाव के लिए 34 प्रत्याशियों की पहली सूची की घोषणा कर दी है। राज्य में विधानसभा की 40 सीट हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.