ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पहले व दूसरे में पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों तथा तीसरे व चौथे में सरपंच व पंचों के

रोहतक: डीसी यशपालहरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का बिगुल बजने से पूर्व ही तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा अपने स्तर पर सभी व्यवस्थाएं पहले ही पूर्ण कर लेने की कवायद जारी हैं। होने वाले पंचायत राज चुनाव 4 चरणों में आयोजित किए जाएंगे। जिसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जाएंगी।DC एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) यशपाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकट भविष्य में होने वाले छठे पंचायत आम चुनाव से संबंधित हिदायतें जारी की है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा छठे पंचायत आम चुनाव को चार चरणों में सम्पन्न करवाया जाएगा। पंचायत समितियों के सदस्यों तथा जिला परिषदों के सदस्यों के चुनाव प्रथम एवं दूसरे चरण में करवाए जाएंगे। वहीं ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं पंचों के चुनाव तीसरे एवं चौथे चरण में आयोजित होंगे।मतदान पार्टी में होंगे 4 अधिकारीराज्य निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार मतदान पार्टी में चार अधिकारी शामिल होंगे, जिनमें एक पीठासीन अधिकारी तथा तीन मतदान अधिकारी होंगे। ताकि शांति पूर्वक ढंग से चुनाव करवाएं जा सकें। इसके लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिन्हें निष्पक्षता से मतदान करवाना होगा।होगी वीडियो ग्राफीपंचायत आम चुनाव के दौरान अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियो ग्राफी के आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान करके उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि मतदान केंद्रों पर हिंसा, लूट व बूथ कैपचरिंग आदि की घटना ना हो।मतदान केंद्रों की स्थापना से पूर्व होगी पहचानमतदान केंद्रों की स्थापना करने से पहले उनकी पहचान भी की जाएगी। ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि वे मतदान केंद्र मतदान तथा पंच व सरपंच के चुनाव की मतगणना के लिए उचित है या नहीं। मतगणना के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी, जहां जरूरी होगा उन मतदान केंद्रों में बैरिकेड भी लगाएं जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.