80 लाख से अधिक की संपत्ति की गई कुर्क, माहुल कांड में खान बंधुओं की संपत्ति हो चुकी है कुर्क
आजमगढ़ पुलिस ने शराब माफिया चंदन यादव के घर को किया कुर्क।आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के रहने वाले शराब तस्कर चंदन यादव की 80 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई। सिधारी थाना क्षेत्र के रहने वाले शराब तस्कर चंदन यादव की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। आरोपी के पास से शराब और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए थे। एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि पुलिस की विवेचना से पता चला कि अभियुक्त चंदन यादव 113.4 वर्ग मीटर क्रय कर मकान का निर्माण कराया था। इस संपत्ति की वर्तमान कीमत 80 लाख रूपया है। जिला प्रशासन ने 14(1) उ.प्र. गिरोहबन्द अधिनियम के तहत कुर्क किया गया है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले तहसीलदार सदर और सिधारी थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है।माहुल शराब कांड के आरोपियों की भी संपत्ति हो चुकी है कुर्कआजमगढ़ में 21 फरवरी को जहरीली शराब पीने से 13 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही 60 से अधिक लोग बीमार हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफिया रंगेश यादव की 67 लाख की संपत्ति कुर्क की थी। इसके साथ ही इस मामले में 13 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वहीं छह आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है। इस मामले में पुलिस पहले ही खान बंधुओं की 75 लाख से अधिक की संपत्ति को कुर्क कर चुकी है। इन शराब माफियाओं में रंगेश यादव, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद फहीम, कलीम, मोहम्मद नईम और सलीम शामिल हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.