ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएफआई के विरोध मार्च में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगने से आग बबूला हुए राज ठाकरे

मुंबई । देश में आंतकी फंडिंग मामले को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर पुणे में संगठन समर्थकों के विरोध मार्च में कथित तौर पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगे थे। इस घटना के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हिंदू और मराठियों ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया तो त्योहार के दौरान अशांति हो जाएगी। उन्होंने शनिवार को जारी अपने बयान में कहा, “अगर हिंदुस्तान के हिंदू और हमारे मराठी हिंदू इस मामले को अपने हाथ में लेने का फैसला करते हैं तो इनका क्या होगा? मुझे यह बताने की आवश्यक्ता नहीं है। अगर ऐसा होता है तो त्योहार के समय में अशांति होगी। इसलिए इन राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को तत्काल समाप्त करना बेहतर है।”कथित तौर पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने वालों से राज ठाकरे ने कहा, “अगर उनकी मानसिक स्थिति ऐसी ही है तो अपना धर्म ले लो और पाकिस्तान चले जाओ। हमारे देश में इस तरह के नाटक की अनुमति नहीं दी जाएगी।” राज ठाकरे ने आगे कहा, “मैं केंद्र और राज्य के गृह मंत्रियों से ऐसे संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं ताकि वे ‘पा’ भी नहीं बोल पाएं। यदि ऐसा नहीं होता है तो देश के हिंदू इसे झुकने नहीं देंगे। वे क्या कर सकते हैं, इसके इसके विवरण में मैं नहीं जाना चाहता हूं।” वीडियो का हवाला देते हुए भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि शुक्रवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर एक रैली में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए गए थे। पुणे पुलिस ने कहा कि वीडियो की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि आतंकी फंडिंग के आरोपों में पीएफआई नेताओं पर एनआईए, ईडी और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के खिलाफ यह विरोध-प्रदर्शन किया गया था।महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने भी इस कथित घटना की निंदा की और पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार के पास गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत पीएफआई जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की शक्ति है। कांग्रेस ने पहले ऐसी मांग की थी। क्या भाजपा अपने राजनीतिक मकसद के लिए मांग को स्वीकार नहीं कर रही है?” मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोनों ने इस घटना की निंदा की और इसके खिलाफ कार्रवाई का वादा किया है। राज ठाकरे ने कहा, सरकार को इस तरह की गतिविधियों पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। एनआईए ने पीएफआई पर छापा मारा और कई सदस्यों को गिरफ्तार किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.