जमीनी विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक युवक ने जमीनी विवाद के कारण अपने भाई की हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ करने में जुट गई है।ये मामला फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के खडित मिलावली गांव का हैं। मेघ सिंह के बेटे लाखन सिंह गांव में ही रहता था वहीं उसका छोटा भाई सूरत राम कही बाहर काम करता है। दो दिन पहले सूरत अपने गांव आया था। दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात एक बार फिर दोनों में विवाद बढ़ गया। वहीं शनिवार की सुबह मामला शांत होने के बजाय और उग्र हो गया। दोनों भाइयों में मारपीट होने लगी। सूरत ने अपने बड़े भाई लाखन को जमीन पर गिराकर पिटने लगा। तभी लाखन का सिर ईंट से टकराई जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.