ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एम्स के मेडिकल स्टाफ से भरी बस पलटी, 1की मौत, 14 घायल

छत्तीसगढ़ मे रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर रायपुर स्थित AIIMS के मेडिकल स्टाफ से भरी बस मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक स्टाफ की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों को डिमरापाल स्थित जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी मृतक स्टाफ और घायलों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। हादसा भानपुरी क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर स्थित AIIMS से मेडिकल स्टाफ को लेकर मंगलवार सुबह ट्रेवेल बस जगदलपुर आ रही थी। बस में करीब 15 लोग सवार थे। जुगानी के पास NH-30 पहुंची थी कि तेज रफ्तार बस अचानक सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए खेत में पलट गई। इस दौरान बस के नीचे दबने से एक मेडिकल स्टाफ की मौत हो गई।

बस में सवार मेडिकल स्टाफ जगदलपुर में चित्रकोट वॉटरफाल और बस्तर दशहरा देखने के लिए आ रहे थे। इससे करीब 50 किमी पहले ही हादसे का शिकार हो गए। हादसे की सूचना पर भानपुरी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुची। घायलों को एंबुलेंस 108 जगदलपुर स्थित डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है। हालांकि, जिसकी मौत हुई है वह डॉक्टर है या अन्य कोई मेडिकल स्टाफ, फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। सभी घायलों से उनके नाम और पता की जानकारी ली जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसा ड्राइवर को झपकी आने के चलते हुआ है। हालांकि अभी हादसे का सही कारण सामने नहीं आ सका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.