करीबी रिश्तेदार ने पहले बातचीत के लिए बुलाया घर, फिर किया तेजधार हथियारों से कत्ल
अमृतसर/पट्टी। पंजाब के तरनतारन में दो दोस्तों का उसकी के रिश्तेदार ने साथियों के साथ मिलकर कत्ल कर दिया। गांव वालों ने घर में लाशें देख पुलिस व परिवार को इसकी सूचना दी। मरने वालों की पहचान तरनतारन के पट्टी में गांव गुदाई निवासी गुरदर्शन सिंह उर्फ सोना (27) और गांव जंड निवासी शिंदर सिंह (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।शव की जांच करते हुए पुलिस।मौके पर पहुंचे पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि मरने वाले दोनों करीबी दोस्त हैं। जहां वारदात हुई वह सोना का ही करीबी रिश्तेदार मलकीत सिंह का है। मौके पर पहुंची डीएसपी पट्टी सतनाम सिंह ने जानकारी दी कि शुरुआती जांच में आरोपी मकान मालिक मलकीत सिंह है। उसने यह कत्ल अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर किया है। जिस समय सोना व शिंदर घर में पहुंचे, मलकीत के अलावा पांच और साथी वहां मौजूद थे।आरोपियों ने तोड़ दिए मृतकों के मोबाइलडीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कत्ल के बाद दोनों मृतकों के मोबाइल फोन तोड़ दिए। क्राइम सीन से स्पष्ट होता है कि दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई और आरोपियों ने दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर कत्ल किया।फोरेंसिक टीम ने जांच की शुरूडीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि फिलहाल फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है। डॉग स्क्वेड टीम ने भी क्राइम सीन की जांच की है। फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मलकीत के अलावा 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.