ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बोला- मृत बता कर खाते से निकाले 4 लाख रुपए

शिवपुरी: शिवपुरी कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में एक मृत व्यक्ति अपने जिंदा होने के सबूत लेकर पहुंचा। पीड़ित ने कलेक्टर को बताया कि उसके खाते से चार लाख की राशि मुझे मृत बताकर निकाली गई है।मृत बता कर अधिकारियों ने निकाले लाखों रुजानकारी के अनुसार शिवपुरी जनपद पंचायत क्षेत्र के इंदरगढ़ गांव के रहने वाले हरिओम शर्मा ने बताया कि इस बात का तब पता चला जब शिवपुरी जनपद के पीसीओ के द्वारा उनके बयान लिखित में लिए गए। उक्त बयानों में उनसे अपने जिंदा होने का उल्लेख कराया गया था। हरिओम ने बताया कि जब उनके द्वारा पड़ताल की गई तो उन्हें पता चला कि उन्हें कागजों में मृत घोषित कर उनके नाम से चार लाख रुपए से भी अधिक राशि निकाल ली गई है। यह राशि किसी प्रीति शर्मा के नाम से निकाली गई है जिसमें प्रीति शर्मा को उसकी पत्नी बताया गया है।जनपद के लगा रहा हूं चक्कर नहीं हो रही सुनवाईहरिओम ने बताया कि वह जब भी जनपद में इस बारे में पूछताछ के लिए जाते हैं उन्हें किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी जाती है। उन्हें इस बात का पता चला है कि उन्हें एक्सीडेंट में मृत घोषित कर यह राशि शिवपुरी जनपद के अधिकारियों ने मिलीभगत कर निकाल लिए हैं।भाई की हुई कैंसर से मौत, संबल योजना में था नाम नहीं मिला फायदाहरिओम शर्मा ने बताया क्यों उनके बड़े भाई बांके बिहारी शर्मा का नाम संबल योजना में था कैंसर से पीड़ित रहे थे इसके बावजूद भी उन्हें सहयोग राशि के तौर पर फायदा नहीं मिला जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई और आज उसे मृत घोषित कर लाखों रुपए की राशि निकालकर गड़बड़ घोटाला कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.