प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को दिया गया प्रमाण पत्र, युवाओं के उज्जवल भविष्य दी गाई शुभकामना
सोनभद्र: सोनभद्र के रेणुकूट हिण्डाल्को प्रबंधन ने रेणुकूट और दुद्धी तहसील के 12 युवाओं को हिण्डाल्को स्कूल ऑफ एक्सिलेंस में कौशल प्रशिक्षण दिया। जिसमें प्लम्बिंग कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया। जिसके तहत उन्हें सैद्धान्तिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी 12 युवाओं को हिण्डाल्को प्रमुख एन. नागेश, मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह और प्रोजेक्ट हेड विनोद ठाकुर ने प्रशिक्षण प्रमाणपत्र दिया।हिण्डाल्को प्रमुख एन. नागेश ने कहा कि हम सभी एक जैसे ही होते हैं, लेकिन अपनी कौशल एवं क्षमता का पूर्ण उपयोग करके हम अपने जीवन में आगे बढ़ते है। आप सभी इस कौशल से अपने जीवन में खूब आगे बढ़े यही कामना करता हूं। जसबीर सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को अपनी शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।प्रशिक्षण कौशल की बाजार में मांगप्रोजेक्ट हेड विनोद ठाकुर ने कहा कि आपके द्वारा प्राप्त इस कौशल का आज के बाजार में काफी मांग हैं और इससे आप जीवन के नये आयाम को जरूर छुएंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.