शादी की सालगिरह के दिन तोड़ा दम; हेमकुंट साहिब से माथा टेक कर वापस लौट रहे थे
जालंधर: तेेजप्रताप सिंहपंजाब के जालंधर जिले से यूथ अकाली नेता तेज प्रताप सिंह की ऋषिकेश के एक होटल में मौत हो गई है। वह अपनी शादी की सालगिरह से पहले अपने परिवार के साथ श्री हेमकुंट साहिब माथा टेकने के लिए गए थे। वापसी में उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक होटल में रुके।होटल में ही 40 वर्षीय तेज प्रताप की अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें परिजन तुरंत एक निजी अस्पताल में लेकर गए, लेकिन चिकिसत्कों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तेज प्रताप का जिस दिन निधन हुआ, उसी दिन उनकी शादी की तीसरी सालगिरह थी।वह होटल में अपनी पत्नी और बेटे के साथ ठहरे हुए थे। जालंधर के ज्योति नगर निवासी तेज प्रताप के शव को उसके परिजन लीगल फॉर्मेल्टी पूरी करने के बाद जालंधर ले आए हैं। तेज प्रताप की मौत का कारण फिलहाल हार्ट अटैक बताया जा रहा है।अभी तक उनकी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। तेज प्रताप का शव आज उनके घर पर ज्योति नगर में पहुंच गया। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.