ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कार में आग लगने से जिंदा जला शख्स

नई दिल्ली। कंझावला थाना क्षेत्र के जटखोड-माजरा डबास रोड पर बृहस्पतिवार तड़के कार में आग लग गई। इससे चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। कार में जिंदा जला शख्स कौन था? इसकी जांच की जा रही है।बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस को कार से शव बरामद हुआ। शव पूरी तरह जल गया था। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश कर रही है।रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि कंझावला थाना पुलिस को सुबह छह बजकर 40 मिनट पर एक पीसीआर काल मिली थी, जिसमें एक कार में जला हुआ शव होने की बात कही गई थी।वहीं, सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो पाया कि ग्रैंड आइ10 कार माजरा डबास-जटखोड़ रोड पर जल चुकी थी, उसमें बैठा चालक भी पूरी तरह जल चुका था।मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.