ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की रस्में शुरू
ऋचा चड्ढा और अली फजल की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो गई है। एक हफ्ते तक चलने वाले इस सेलिब्रेशन की शुरुआत गुरुवार की रात को हुई। इस दौरान होने वाले सभी कार्यक्रमों में ऋचा और अली की फिल्मों का कुछ ना कुछ टच दिया गया है। उनके निभाए किरदारों और फिल्मों के नाम के आधार पर कॉकटेल और मॉकटेल परोसे गए। जैसे गुड्डू भैया की पान, गुलाबो मिर्जापुर वाली, नगमा खातून का मोहन मसाला नींबू- वासेपुर से और बाबी जासूस का बंटा जलजीरा- तसव्वुर कीजिए। इस बीच अब ऋचा और अली ने पहली बार अपनी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की आधिकारिक तस्वीरें शेयर की हैं।ऋचा और अली की प्री वेडिंग सेलेब्रेशन दिल्ली में हो रही है। उसके बाद वो मुंबई आएंगे जहां बॉलीवुड से जुड़े लोगों के लिए एक रिसेप्शन का आयोजन करेंगे। कपल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो स्टनिंग लग रहे हैं। ऋचा ने पेस्टल कलर का लहंगा पहना हुआ है। उनके इस ड्रेस के डिजाइनर राहुल मिश्रा हैं। वहीं अली ने अंगरखा पहना है। इसे अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.