ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा की कुनीतियों और अन्याय के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा- अखिलेश

लखनऊ| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा की कुनीतियों और अन्याय के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में विभिन्न राज्यों से आए पार्टी नेताओं, कार्यकतार्ओं से कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कहा कि वर्ष 2024 में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाने के लिए हमें हर संघर्ष के लिए तैयार रहना है। भाजपा को सत्ता से हटाने में उत्तर प्रदेश की मुख्य भूमिका होगी। प्रदेश से जब भाजपा हारेगी तभी केंद्र में उसका सफाया होगा। इसके लिए हमें बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत बनाना और जनता के बीच अपनी नीतियां-कार्यक्रम पहुंचाना होगा।
उन्होंने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग करके निर्वाचन की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को प्रदूषित कर रही है। इस समय लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादियों के जागरूक रहने की जरूरत है। तमाम प्रदेशों से आए नेताओं व कार्यकतार्ओं ने कहा कि सपा को राष्ट्रीय दल की मान्यता दिलाने व 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर अखिलेश को पार्टी मुख्यालय में बधाइयां देने वालों की भीड़ रही। इनमें प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अलावा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी, मध्य प्रदेश के रामायण सिंह पटेल, पश्चिम बंगाल के मानस भट्टाचार्य, उत्तराखंड के एसपी पोखरियाल, कर्नाटक के एन. मनजप्पा, केरल के डा. साजी पोथेन थामस एवं झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव प्रमुख थे। हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी, उड़ीसा के रवि बोहरा, छत्तीसगढ़ के तनवीर अहमद सहित कई अन्य प्रदेशों के अध्यक्षों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
उधर, समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल तीन अक्टूबर को कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन से मिलने चित्रकूट जेल जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में विधायक बबेरू (बांदा) विशम्भर सिंह यादव, विधायक कालपी (जालौन) विनोद चतुर्वेदी, विधायक चित्रकूट अनिल कुमार उर्फ अनिल प्रधान, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिव शंकर सिंह एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.