ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रिश्वत मांगते हॉर्टिकल्चर के सीनियर ऑफिसर  गिरफ्तार

हार्टिकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर परमजीत सिंह गुरूदत्त ने किसान से सब्सिडी की राशि का 50 प्रतिशत मांग रहा था। पीड़ित किसान ने अपने मोबाइल से अफसर को रिश्वत मांगते हुए वीडियो रिकार्ड कर लिया। वीडियो के आधार पर एसीबी में शिकायत कर दी। जांच के बाद एसीबी की टीम ने उद्यानिकी विभाग के सीनियर हार्टिकल्चर अफसर को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(1) (क) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी पंकज चन्द्रा ने बताया कि ACB की टीम ने शुक्रवार को रायपुर के उद्यानिकी विभाग में छापा मारकर घूसखोर वरिष्ठ हार्टिकल्चर ऑफिसर परमजीत सिंह गुरुदत्त को गिरफ्तार किया है। परमजीत सिंह गुरूदत्त एक किसान से रुपये की डिमांड कर रहा था। किसान ने हाई वैल्यू टमाटर का उत्पादन करने राज्य पोषित बाड़ी योजना के अंतर्गत सब्सिडी के लिए उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी विभाग में आवेदन दिया था। सब्सिडी दिलाने के एवज में परमजीत सिंह कुल सब्सिडी राशि का 50 प्रतिशत रिश्वत के तौर पर मांग रहा था।  इसका ऑडियो और वीडियो किसान ने ACB को दिया। वीडियो के आधार पर एसीबी में शिकायत कर दी। किसान ने एसीबी रायपुर से संपर्क किया गया, जिस पर एसीबी की टीम ने शिकायत की गोपनीय तरीके से जांच कराई।  जांच के बाद मामला सही पाये जाने पर एसीबी की टीम ने उद्यानिकी विभाग के सीनियर हार्टिकल्चर अफसर को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(1) (क) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.